Aditya Birla Finance Limited | Personal Loan | Detailed Information – 2023

Aditya Birla Finance Limited – Personal Loan

दोस्तों आजकल के ज़माने में सैकड़ों फाइनेंस कम्पनिया है।  और सैकड़ो तरह के लोन मार्किट में अवेलेबल हैं।  

लकिन सही जानकारी न होने की वजह से आपको लोन नहीं मिल पाता हैं।  और आपको लगता है। सारी लोन कम्पनीज फेक हैं।  या जरूरत के समय लोन नहीं देती हैं।  

तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने आपके लिए एक बिलकुल ईमानदारी से आदित्य बिरला फाइनेंस के बारे में Blog बनाया है।  

तो दोस्तों इस Blog में मैं आपको आदित्य बिरला फाइनेंस के बारे में A To Z इनफार्मेशन मिलेगी , 

जैसे आदित्य बिरला से लोन लेने का सबसे आसान तरीका क्या है। क्या योग्यता है ,  और ये आपको कैसे मिल सकता है।  इसका ब्याज दर क्या है,  ,इसका  प्रोसेसिंग फीस क्या है और लोन के लिए डाक्यूमेंट्स क्या क्या चाहिए होता है। 

 ये सारी इनफार्मेशन आपको एक दम सही और सटीक जानकारी के साथ आसान भाषा में बताऊंगा। 

दोस्तों आदित्य बिरला बहुत शानदार NBFC हैं। इस्पे आप भरोसा कर सकते हैं। 

दोस्तों अगर आदित्य बिरला फाइनेंस के लोन अमाउंट की बात करें।  तो यहाँ से आपको 1 लाख  से लेके 50 लाख तक का लोन मिल सकता है।  ये डिपेंड करता है। की आपकी इनकम कितनी है।  उसके हिसाब से ये आपको लोन ऑफर करते हैं।   

बात करें ब्याज दर की तो इनका ब्याज दर 13.50 % से स्टार्ट होता हैं. जो थोड़ा महंगा है।  और प्रोसेसिंग फीस 1.00% से 2.50% के बिच होता है।  

और लोन टेन्योर की बात करें तो मिनमम 2 साल और मैक्सिमम 7 साल के लिए लोन मिल सकता हैं।  

 

aditya birla finance limited

ये तो हो गयी आदित्य बिरला की नार्मल लोन पालिसी जो आपको या लोगों को बताई जाती है, ये इनफार्मेशन आपको इनकी वेबसाइट पर भी मिल जायेगा।  लेकिन अब यहाँ ये असली गेम सुरु होता हैं।  

 नंबर 1 –  आदित्य बिरला फाइनेंस से लोन लेने के बाद आप 1 साल बाद यानि 12  महीने बाद ही लोन बंद कर पाएंगे।  उससे पहले आप लोन बंद नहीं कर सकते हैं।  

नंबर 2 – अगर आप कोई लोन आदित्य बिरला में ट्रासंफर यानि BT करवाना चाहते हैं।  तो आप 7 लोन एक साथ BT करवा सकते हैं।  जैसे मान लीजिये अगर आपके छोटे मोठे 5  7  लोन चल रहे हैं और आप सबकी EMI एक साथ देने चाहते हैं.  तो आपको यहाँ बेनिफिट्स मिल सकता हैं।  क्यूंकि आप सारे लोन को एक साथ BT यानि ट्रांसफर करवा सकते हैं।  

 नंबर 3 – अगर आपका सिबिल स्कोर जीरो या -1 है तो भी आपको आदित्य बिरला फाइनेंस के तरफ से  5 लाख तक का लोन मिल सकता है।  

अब बात करते हैं दोस्तों। आदित्य बिरला फाइनेंस से लोन लेने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।  

 

नंबर 1  – आपकी उम्र 23 साल के ऊपर और 60 साल से काम होनी चाहिए।  

 

नंबर 2 – आपकी सैलरी कम से कम 25 हज़ार या उससे ऊपर होनी चाहिए। कहने के लिए तो 18 हज़ार में भी कर देते हैं लेकिन 25 हज़ार चाहिए होती है।  

 

नंबर 3 – आपका सिबिल स्कोर कम से काम 700 प्लस होना चाहिए। 

नंबर 4 – सिबिल में लास्ट 3  महीने में 6 से ज्यादा लोन Inquiry नहीं होनी चाहिए। 

नंबर 5 – जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं।  उसमे कम से कम 1 सैलरी आपके अकाउंट में आनि चाहिए।  अगर आप एक ही कंपनी में साल भर या उससे ज्यादा टाइम से काम कर रहे है तो ये आपके लिए और अच्छा है।  क्युकी आदित्य बिरला फाइनेंस में टोटल 3 साल का जॉब कॉन्टिनुइटी प्रूफ माँगा जाता हैं।  लेकिन अगर आप एक ही कम्पनी में 3 साल से वर्किंग हैं तब कोई दिक्कत नहीं है।  उसी से काम चल जायेगा।  

 

नंबर 6 – अगर आप बच्लोर रह रहे हैं. तो आपको आदित्य बिरला से लोन मिल सकता हैं।  वही ज्यादातर बैंक्स और nbfc अगर आप फॅमिली के साथ नहीं रहते हैं तो आपका लोन रिजेक्ट कर देते हैं।  

 

नंबर 7 – आप जिस कंपनी में काम कर रहे हैं।  वो चाहे PVT LTD , Limited , LLP , Proprietor , Partnership या govt किसी भी कंपनी में वर्किंग हैं।  तो आप आदित्य बिरला में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बशर्ते आपकी सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होनी चाहिए।  कॅश की सैलरी या चेक की सैलरी में आपको यहाँ से लोन नहीं मिलेगा।   

 

नंबर 8 – आदित्य बिरला फाइनेंस में अवरज बैंक बैलेंस भी चेक किया जाता है।  जैसे आपके अकाउंट में कितने पैसे रुकते हैं।  कही ऐसा तो नहीं आपका अकाउंट हमेशा खली रहता है।  तो ये सब भी चेक किया जाता है।  

 

अब बात करते हैं दोस्तों।  आदित्य बिरला से लोन लेने के लिए क्या क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं।  

  • पैन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • फोटो 
  • एड्रेस प्रूफ ( आधार कार्ड , वोटर कार्ड , DL Ebill , वाटर बिल , ETC. 
  • 3 महीने की पेयस्लिप 
  • 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट 

 

ये सारे डाक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं।  अगर आपका लोन 5 लाख के ऊपर है तो ये आपसे फॉर्म 16 या फॉर्म 26 मांग सकते हैं। 

 

अब लास्ट में अगर आपको लगता है।  की ऊपर आदित्य बिरला के लिए मांगी गयी योग्यतायें आपके पास है।  तो मैंने डिस्क्रिप्शन बॉक्स में फॉर्म दे दिया है।  वह से आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

Leave a comment