सिबिल स्कोर के बारे में ये जान के हैरान रह जाओगे | सिबिल स्कोर कैसे सुधारे | Good Tips For Cibil – 2023

नमस्कार दोस्तों आज हम इस ब्लॉग में मैं आपको सिबिल स्कोर यानि क्रेडिट स्कोर के बारे में बिलकुल डिटेल्ड में बताऊंगा | अगर आपको लोन लेना है या क्रेडिट कार्ड लेना है। तो सबसे पहले सारे बैंक आपका सिबिल ही चेक करते हैं | बिना सिबिल स्कोर के आपको लोन मिलना  बहुत ज्यादा कठिन होता है | 

तो इसलिए दोस्तों इस ब्लॉग आपको जनरल इनफार्मेशन नहीं दूंगा जो आप पहले ही जानते है | मैं इसमें आपको सही और सटीक इनफार्मेशन दूंगा | जो सायद पुरे इंटरनेट पे न मिले | क्युकी मैं एक बैंकर रह चूका हूँ और पिछले 7 साल से लोन DSA का बिज़नेस चला रहा हूँ |  मैंने हज़ारो कस्टमर्स के लोन किये हैं | इसलिए मैं सिबिल को बहुत अच्छे से समझता हूँ | 

 

सिबिल स्कोर क्या है?

2008 से पहले सिबिल नाम की कोई भी चीज़ नहीं थी | जहा तक मुझे पता है | और जितना मैंने पढ़ा है | सिबिल की स्थापना 2008 के बाद हुई है | यहाँ मैं  एक घटना की जानकारी देना चाहूंगा | कहा जाता है | इसी की वजह से भारत में मंदी आयी थी | 2008 से पहले बैंक्स के साथ बहुत ज्यादा फ्रॉड होते थे | क्युकी किसी भी बैंक को ये पता नहीं लग प् रहा था की कौन सा कस्टमर किस बैंक से लोन लिया क़िस्त भरी है या नहीं भरी है |

जैसे पहले एक कस्टमर SBI बैंक से लोन लेके नहीं भरता था | और बाद में फिर वो PNB बैंक से भी लोन ले लेता था | ऐसे करके एक आदमी कई बैंको के साथ फ्रॉड कर देता था | और बैंक को एक दूसरे के बारे में पता नहीं लग पता था | 

इस फ्रॉड से सारे बैंक्स बहुत परेशान थे | फिर उनके सामने करन अर्जुन बनके सिबिल आया | इसका सीधा सा मॉडल था | जब भी कोई भी कस्टमर किसी भी बैंक से लोन लेता था | तो बैंक कस्टमर की वो सारी डिटेल सिबिल को देता था | और फिर सिबिल उसको अपने डाटा में सेव कर लेता था | और अगर वही कस्टमर दुबारा किसी और बैंक से लोन लेने जाता था |

वो बैंक उस कस्टमर की डिटेल सिबिल को भेजकर चेक करवाता था | की ये कस्टमर ने किसी और बैंक से लोन तो नहीं लिया है | अगर लिया है तो क्या उसे भर रहा है | अब सिबिल उस बैंक को सारी डिटेल दे देता था | जिससे बैंक के साथ फ्रॉड होने बंद हो गए | 

इस कदम से बैंक एक अच्छी स्थिति में आ गए | और तब से सिबिल चल रहा है | अब सिबिल सर्विस के लिए बहुत सारे कंपनी आ गयी हैं | जैसे – Transunion Cibil | Experian | Equifax | Crif High Mark | 

सिबिल का फुल फॉर्म – Credit Information Bureau (India) Limited होता है |

बने रहिये हमरे साथ इस ब्लॉग में –

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है?

सिबिल स्कोर अपडेट होने का  समय 30 से 45 दिन का होता है | लेकिन ये कई चीज़ों पर पर निर्भर करता है | जैसे मान लीजिये आपने आज कहीं किसी बैंक या NBFC से कोई लोन या क्रेडिट कार्ड लिया है | तो ये लोग आपके सिबिल जीतनी जल्दी हो सकता है | उतना जल्दी अपडेट कर देते हैं |

अगर आपने कोई Overdue या कोई लोन Charges पेमेंट किया है | तो आपको कम से कम 21 दिन तक का टाइम लग सकता है सिबिल में अपडेट होने में | वही अगर आपने कोई New लोन लिया है | तो उसके लिए निचे वाला पार्ट जरूर पढ़ें |

 

मैं आपको अपना 6 एक्सपेरिएंस शेयर करता हूँ | 

1. क्रेडिट कार्ड अगर आपने किसी बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है | और आप अपने उसे इस्तेमाल नहीं किया है | तो ये 30  से 45  दिन लग सकता है आपके सिबिल में अपडेट होने में | लेकिन अगर आपने क्रेडिट कार्ड लेने के साथ 2  4  दिन में इस्तेमाल करते हैं तो ये 15 दिन अंदर आपके सिबिल में दिख जाता है | 

2. कंस्यूमर लोन – कंस्यूमर लोन सिबिल में सबसे लेट अपडेट होता है | इसको अपडेट होने में 90 दिन तक लग सकते हैं | 

3. पर्सनल लोन या बिज़नेस लोन – अगर आपने किसी रेपुटेड बैंक से लोन लिया है | जैसे – HDFC, ICICI, Axis या फिर सरकारी बैंक जैसे – SBI, Bank Of Baroda, Canara Bank, तो आपका सिबिल 30 दिन अंदर अपडेट हो जयेगा | लेकिन यही लोन अगर आपने किसी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कम्पनीज से लिया है | जैसे – टाटा कैपिटल, आदित्य बिरला फाइनेंस, फुलरटन इंडिया, तो 15 दिन के अंदर भी आपके सिबिल में रिपोर्ट कर सकते हैं | 

4. इंस्टेंट लोन अप्प्स –  ये जितने भी लोन अप्प्स है | इसमें तो बहुत सारे  ऐसे भी है जो RBI से एप्रूव्ड भी नहीं  है | तो जो लोन अप्प्स RBI से एप्रूव्ड नहीं हैं | उनका कोई भी लोन आपके सिबिल में नहीं दिखेगा | अभी भारत सरकर ने गैर कानूनी जितने भी लोन अप्प्स थे उन पे बैन लगाया है | इनका कोई भी दिया हुआ लोन आपके सिबिल में नहीं दिखेगा |

लेकिन बहुत सारे ऐसे भी लोन अप्प्स है जो RBI से एप्रूव्ड है | इनका लोन आपके सिबिल में 5 – 15 दिन के अंदर आपके सिबिल में दिख जयेगा | 

5. प्रॉपर्टी लोन – प्रॉपर्टी लोन में सबसे ज्यादा टाइम लगता है सिबिल में अपडेट होने में प्राइवेट बैंक्स तो 30  से 45 दिन के अंदर अपडेट कर देते हैं |  सरकारी बैंक वाले थोड़ा लेट यानि 1 से 3 महीने तक लगा देते हैं सिबिल में अपडेट करने में 

6. गोल्ड लोन –  आज मैं आपको एक मजे की बात बताता हूँ | गोल्ड लोन आपके सिबिल में कोई खास रोल प्ले नहीं करता है | कुछ लोन आपको सलाह देते हैं अगर आपका सिबिल खराब है | और आप गोल्ड लोन ले लो |  और उसे सही से चलाओ | तो आपका सिबिल बढ़ जाएगा |

Important Points –

तो आप को ये बात जाननी जरूरी है | अगर आपने लोन लेके चला भी लिया तो भी कोई खास फायदा नहीं होने वाला है | ये गोल्ड लोन एक हाइली सिक्योर्ड लोन है | तो बैंक को ज्यादा मतलब होता नहीं है आप क़िस्त दे रहे हो या नहीं क्युकी पहले ही उन्होंने आपके गोल्ड का सिर्फ आधा पैसा दिया हुआ है | तो अगर आपको कोई ज्ञान देता है | गोल्ड लोन ले लो सिबिल ठीक हो जयेगा | तो ऐसा बिलकुल नहीं है | 

अगर आप EMI बाउंस करते हैं | तो कोई भी बैंक आपको नहीं छोड़ेगा तुरंत सिबिल में रिपोर्ट कर देंगे की इस कस्टमर ने हमारी EMI बाउंस किया है और इतने दिन बाद में पेमेंट किया है | और ये आपके सिबिल में दिखना स्टार्ट हो जाता है | की आपने कितने दिन पेमेंट लेट किया है | एक एक दिन बैंक वाले काउंट करते हैं | 

सिबिल स्कोर कैसे सुधारे

अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?

Paid Cibil Report – देखिये दोस्तों सिबिल स्कोर चेक करने के लिए सबसे सबसे अच्छा माध्यम है Transunion Cibil यहाँ से आप सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं |  यहाँ से आप एक सही और सटीक रिपोर्ट निकाल सकते हैं | और अगर आपके सिबिल में कुछ दिक्कत है | तो वो भी यहाँ से ठीक करवा सकते हैं | लेकिन ये चार्जेबल होता है | 

सिबिल चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें – 

Cibil Report – दोस्तों आज कल जो फ्री दीखता है वो फ्री होता नहीं है | ऐसा ही कुछ फ्री में सिबिल रिपोर्ट के साथ होता है | जब भी आप किसी भी वेबसाइट से फ्री में सिबिल रिपोर्ट निकलते हैं |

तो उनके पास आपका डाटा चला जाता है | बाद में आपको वो लोन प्रोडक्ट्स के लिए कॉल या मैसेज करते हैं | और आपके सिबिल का फुल कण्ट्रोल उनके पास होता है | उनको सब दीखता है जो भी लोन या क्रेडिट कार्ड ले रहे है वो सब देख सकते हैं | 

सिबिल चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें – 

 

सिबिल स्कोर कैसे सुधारे?

देखिये दोस्तों अगर आपका सिबिल एक बार खराब हो गया तो ठीक करना थोड़ा मुश्किल होता है | लेकिन आप हमारी वेबसाइट पे है तो आपको निराश नहीं करेंगे | निचे के पॉइंट को ध्यान से पढ़िए 

FD Against Credit Card – FD Against Credit Card में आपको बैंक में FD करवा के एक क्रेडिट कार्ड लेना है | 20000 की FD में आपको 16 से 18 हज़ार तक के लिमिट का क्रेडिट कार्ड मिल जयेगा | अब इस कार्ड को हर महीने में काम से काम 2 बार पूरा इस्तेमाल करें | इससे आपका सिबिल जितना तेज़ी से निचे आया था | उसके दुगुने रफ़्तार से सिबिल ऊपर जायेगा | 

ये क्रेडिट कार्ड आप किसी भी प्राइवेट बैंक से ले सकते हैं | जैसे – 

  • कोटक महिंद्रा बैंक 
  • यस बैंक 
  • आईसीआईसीआई बैंक 
  • एच डी ऍफ़ सी बैंक 

जैसे ही आपको क्रेडिट कार्ड को अच्छे से इस्तेमाल करके समय समय पे पेमेंट करते हैं | तो आपको और कंपनियों के कॉल्स आने स्टार्ट हो जायेंगे क्रेडिट कार्ड के लिए | अब इस क्रेडिट कार्ड की मदद से आप कई क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं | आपके एक्सिस्टिंग क्रेडिट कार्ड की वजह से और भी बैंक आपको क्रेडिट कार्ड ऑफर्स करेंगे | 

अब इसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड के अगेंस्ट में पर्सनल लोन लेना है | जैसे ही आपको पर्सनल लोन मिल गया बस आपका काम हो गया आपका सिबिल एक अच्छी स्थिति में आ जायेगा | 

ये सारी बातें जो मैंने अभी आपको बताई ये मैंने खुद पे एक्सपेरिमेंट किया है और ये काम करता है इसमें थोड़ा टाइम लग सकता है | लेकिन ये काम करता है | 

Read It Also –

सिबिल स्कोर सही करने का तरीका?

यहाँ मैं आपको टोटल 3 तरीके बता रहा हूँ सिबिल को सही करने के लिए | 

  • FD Against Credit Card
  • FD Against पर्सनल लोन 
  • कंस्यूमर लोन 80% डाउन पेमेंट के साथ 

Cibil Score For Loan Approval – 

किसी भी तरह के लोन अप्रूवल के लिए कम से कम 700 सिबिल स्कोर होना चाहिए | कुछ बैंक और NBFC ऐसे हैं | जो 650 के सिबिल स्कोर पे भी लोन दे देते हैं | 

Cibil Score Analysis – 

सिबिल को करेक्ट कैसे करें ? Cibil clearance

सिबिल करेक्ट करने के लिए  Transunion Cibil  वेबसाइट पे जाएं और वह जाके Dispute Rise करें | आपके सिबिल में जो करना है | वो आप इन्हे मेल करते टाइम बता सकते हैं | तो आपका सिबिल यहाँ से क्लियर हो जायेगा | 

 

FAQs

Q – पर्सनल लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर चाहिए ?

A – पर्सनल लोन लेने के लिए कम से कम 700+ सिबिल स्कोर होना चाहिए | सरकारी बैंक में 725+ होना चाहिए | प्राइवेट बैंक में 700+ होना चाहिए | और NBFC में 650+ होना चाहिए | 

Q – बिज़नेस लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर चाहिए ?

A – बिज़नेस लोन लेने के लिए कम से कम 675+ सिबिल स्कोर होना चाहिए | सरकारी बैंक में 750+ होना चाहिए | प्राइवेट बैंक में 675+ होना चाहिए | और NBFC में 650+ होना चाहिए | 

Q – होम लोन के लिए कितना सिबिल चाहिए ?

A – होम लोन लेने के लिए कम से कम 650+ सिबिल स्कोर होना चाहिए | सरकारी बैंक में 700+ होना चाहिए | प्राइवेट बैंक में 675+ होना चाहिए | और NBFC में 650+ होना चाहिए |

Q – जीरो सिबिल स्कोर क्या होता है ?

A – जीरो सिबिल का मतलब है की आपने अभी अभी कोई लोन लिया है | जिसको 10 दिन या 15 दिन हुए हैं | तक कोई भी किसी भी तरह लोन नहीं है | 

Q -1 सिबिल स्कोर क्या होता है ?

A -1 सिबिल स्कोर का मतलब आपने अभी तक कोई भी किसी भी तरह का लोन नहीं लिया है | इसलिए आपका सिबिल -1 दिख रहा है | और जैसे ही आप लोन ले लोगे आपका सिबिल बढ़ने लग जयेगा | 

Q – सिबिल में अनजान लोन दिखे तो क्या करें ?

A – अगर आपके सिबिल में कुछ अंजल लोन्स दिख रहे हैं | जो आपने कभी लिया ही नहीं है | तो आपको सिबिल के वेबसाइट पे जाके डिस्प्यूट कर सकते हैं | 

डिस्प्यूट करने के लिए यहाँ क्लिक करें | 

Leave a comment